इस्लामाबाद: भारत की तीनों सेनाओं के सैन्य अभ्यास को लेकर पाकिस्तान घबराया हुआ है। शनिवार को पाकिस्तान ने उसी क्षेत्र में एक नौसैनिक नौवहन चेतावनी जारी है, जहां भारत ने अपनी तीनों सेनाओं के लिए सैन्य अभ्यास त्रिशूल के लिए हवाई क्षेत्र निर्धारित किया है। यह चेतावनी पाकिस्तानी नौसेना के फायरिंग अभ्यास के लिए जारी की गई है। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस विश्लेषक डेमियन साइमन ने इस बारे में जानकारी दी है। इसके पहले पाकिस्तान ने नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया था, जिसमें 28-29 अक्टूबर तक मध्य और दक्षिणी पाकिस्तान में कई हवाई मार्गों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
भारत का त्रिशूल अभ्यास पाकिस्तान की सीमा से लगे सर क्रीक क्षेत्र के पास आयोजित किया जा रहा है। तीनों सेनाओं का यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक चलेगा। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने इसे हाल के वर्षों में देश के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में से एक बताया है। इसका उद्देश्य संयुक्त क्षमताओं, आत्मनिर्भरता और तकनीकी नवाचार का प्रदर्शन करना है।
भारत का बड़ा सैन्य अभ्यास
विश्लेषक डेमियन साइमन ने जो सैटेलाइट तस्वीरें साझा की हैं, उसके पता चलता है कि सर क्रीक क्षेत्र में अभ्यास के लिए भारत ने 28,000 फीट तक का हवाई क्षेत्र आरक्षित किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस अभ्यास में सौराष्ट्र तट पर जल-थल अभियान, खाड़ी और रेगिस्तानी क्षेत्रों में आक्रामक युद्धाभ्यास और हवा, जमीन और समुद्र में समन्वित अभ्यास शामिल हैं। इसमें दक्षिणी कमान के सैनिक हिस्सा लेंगे।
पाकिस्तान को सता रहा डर
भारत की तीनों सेनाओं के अभ्यास से पाकिस्तान किस कदर डरा हुआ है, पहले NOTAM और अब नेवी अलर्ट इसकी साफ गवाही दे रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के ऑपरेशन सिंदूर किए जाने के बाद अब ऐसी कार्रवाई आम हो गई है। दोनों देश नियमित रूप से रणनीतिक संकेत के तौर पर NOTAM और अभ्यास अलर्ट जारी करते रहे हैं। पाकिस्तान को एक डर यह भी है कि भारत इस अभ्यास के साथ ही एक बार फिर से कार्रवाई न शुरू कर दे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के ऐक्शन ने पाकिस्तान को चौंका दिया था।

You may also like

Weekend Ka Vaar LIVE: तान्या को अमल ने कहा सपेरा तो एकता ने बताया कौन है नागिन, इस घरवाले का खत्म हुआ शो में सफर

Raghuram Rajan Revelation: एच-1बी फीस बढ़ोतरी तो सिर्फ ट्रेलर, असली खतरा... रघुराम राजन ने बजाया ये कैसा अलार्म?

11 चौके और 4 छक्कों ऋषभ पंत के सामने साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने, भारतीय टीम ने 3 विकेट से दी विश्व विजेता को शिकस्त

मुंबई में विपक्ष के 'सत्य मार्च' निकालने पर पुलिस का एक्शन, राज ठाकरे के करीबी बाला नांदगावकर के खिलाफ केस दर्ज

जबलपुर में 3 नवंबर से बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था का 'जीवन उत्कर्ष महोत्सव'