मंगलुरु। कर्नाटक की मंगलुरु पुलिस ने बहुचर्चित सुहास शेट्टी हत्याकांड में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सुहास शेट्टी की 1 मई की रात धारदार हथियारों से सरेआम हत्या कर दी गई थी। सुहास शेट्टी की हत्या के बाद मंगलुरु में तनाव हो गया था। हिंदू संगठनों ने सुहास शेट्टी की हत्या के बाद बंद का एलान किया था। मंगलुरु पुलिस ने इसके बाद 6 मई तक शहर में निषेधाज्ञा लागू की है। सुहास शेट्टी बजरंग दल के सदस्य रहे थे। उनकी उम्र 42 साल थी। सुहास शेट्टी पर मंगलुरु शहर में 4 और कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में 1 केस दर्ज था।
सुहास शेट्टी की सड़क पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हत्या की थी।सुहास शेट्टी को कटिपल्ला के मंगलापेट में रहने वाले मोहम्मद फाजिल की हत्या का आरोपी बनाया गया था। मोहम्मद फाजिल की साल 2022 में हत्या हुई थी। पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई 2022 को बीजेपी के युवा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या का बदला लेने के लिए मोहम्मद फाजिल की हत्या की गई थी। फाजिल की हत्या के बाद कर्नाटक के बड़े इलाके में तनाव फैला था। कर्नाटक पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान सुहास शेट्टी को भी फाजिल की हत्या का आरोपी बनाया था। इस मामले में दक्षिण कन्नड़ जिले के कोर्ट में सुहास शेट्टी व अन्य आरोपियों पर केस भी चल रहा है।
मंगलुरु पुलिस का कहना है कि सुहास शेट्टी की हत्या 1 मई की रात करीब 8.30 बजे हुई। सुहास शेट्टी 5 अन्य लोगों के साथ कार में जा रहे थे। सुहास शेट्टी की कार को हमलावरों ने अपनी 2 कारों से रोक लिया था। दोनों कारों में 5-6 हमलावर थे। इन सभी के पास धारदार हथियार थे। सुहास शेट्टी को सड़क पर गिराकर धारदार हथियारों से लगातार वार किए गए। धारदार हथियार से सुहास शेट्टी के शरीर पर कई गंभीर घाव हुए। ज्यादा खून बह जाने के कारण सुहास शेट्टी की जान चली गई। मंगलुरु पुलिस और कर्नाटक के सीएम सिद्धारामैया ने सुहास शेट्टी को राउडी बताया था। वहीं, हिंदूवादी संगठन सुहास की हत्या करने वालों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
The post appeared first on .
You may also like
Health: कर रहे हैं आम का सेवन तो इन 5 संकेतों से जानें कि आपके आम नेचुरली पके हैं या कैमिकल्स से पकाए गए हैं?
अगर आप भी इस पत्ते का करते हैं सेवन तो इस खबर को Ignore न करें 〥
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- मणिपुर में नहीं रुकी हिंसा, प्रधानमंत्री राजधर्म निभाने में नाकाम
.नसों की ब्लॉकेज से बचनाहै तो खाएँ ऐसी डाइट 〥
राजस्व वादों का हो समयबद्ध निस्तारण : मुख्यमंत्री