इंटरनेट डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में राजनेता लगातार एक दूसरे को निशाने पर लेने से नहीं चूक रहे है। अब छट के बाद चुनाव प्रचार करने पहुंचे पीएम मोदी ने राहुल गांधी के छठ पर दिए बयान को लेकर तीखा हमला बोल दिया। छठ के बाद पहली बार बिहार आए पीएम मोदी जब मुजफ्फरपुर पहुंचे, तभी ये तय हो गया कि आज राहुल गांधी पर सीधा और तगड़ा पलटवार होने जा रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-राजद वाले छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या? ऐसा अपमान बिहार और हिंदुस्तान सहन करेगा क्या? निर्जला उपवास करने वाली मेरी माताएं-बहनें इसे सहन करेंगी क्या? छठ पूजा राजद और कांग्रेस वालों के लिए ड्रामा है, नौटंकी है। इनको माताएं बहने माफ नहीं करेंगी।
खबरों की माने तो पीएम मोदी ने आगे कहा कि राजद-कांग्रेस वाले कांग्रेस कितनी बेशर्मी से बोल रहे हैं। उनके लिए ये पूजा ड्रामा और नौटंकी है। आप ऐसे लोगों को सजा देंगे कि नहीं देंगे। माताएं बहनें निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं। जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। क्या बिहार की माताएं बहनें छठी मइया का अपमान सहन करेंगी। मैं जानता हूं कि छठ पूजा के इस अपमान को बिहार चुनाव नहीं, आने वाला नहीं सैकड़ों साल भूलने वाला नहीं है।
pc- ndtv
You may also like
 - 31 अक्टूबर 2025 धनु राशिफल : व्यापार में जोखिम उठाने से होगा बड़ा लाभ, मन रहेगा प्रसन्न
 - 31 अक्टूबर 2025 कर्क राशिफल : पारिवारिक जीवन में होगी उथल-पुथल, रियल एस्टेट वालों को होगा मुनाफा
 - 31 अक्टूबर 2025 मिथुन राशिफल: बड़ा ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
 - (अपडेट) सड़क दुर्घटना में चार की मौत, 15 घायल
 - सड़क परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, रांची डीसी ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश





