इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने एक बड़ा दावा किया है। यह दावा ऐसा हैं जो चर्चा का विषय भी बन सकता है। उहोंने कहा कि भारतीय इतिहास में ब्रिटिश इतिहासकारों के शुरुआती प्रभाव के कारण कई गलत और झूठे तथ्य दर्ज हैं। इसमें जोधाबाई और मुगल सम्राट अकबर की शादी की कहानी भी शामिल है। राज्यपाल की इस टिप्पणी ने 1569 में आमेर शासक भारमल की बेटी और अकबर के बीच विवाह के ऐतिहासिक विवरण पर एक नई बहस छेड़ दी है।
बागड़े ने किया दावा
मीडिया रिपाटर्स की माने तो राज्यपाल बागड़े ने उदयपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए यह दावा किया कि अकबरनामा में जोधा और अकबर की शादी का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने दावा किया, ऐसा कहा जाता है कि जोधा और अकबर की शादी हुई... उस पर फिल्म भी बनी। इतिहास की किताबें भी यही कहती हैं, लेकिन यह झूठ है। बागड़े ने आगे यह भी दावा किया, भारमल नाम के जो राजा थे, उन्होंने अपनी एक दासी की बेटी की शादी अकबर से करवाई थी। आमेर मौजूदा जयपुर के पास स्थित है और यह कछवाहा राजपूत शासकों की कई सदियों तक राजधानी रही।
अंग्रजो ने बदला इतिहास
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बागड़े ने कहा, हमारे शूरवीरों का इतिहास अंग्रेजों ने बदला। उन्होंने इसे ठीक से नहीं लिखा और इतिहास का उनका संस्करण शुरू में स्वीकार कर लिया गया। बाद में, कुछ भारतीयों ने इतिहास लिखा, लेकिन यह भी अंग्रेजों से प्रभावित था। उन्होंने राजपूत शासक महाराणा प्रताप द्वारा अकबर को संधि की चिठ्ठी लिखे जाने के ऐतिहासिक दावे का भी विरोध किया और इसे पूरी तरह से भ्रामक बताया।
pc- ommcomnews-com
You may also like
करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर टेस्ट टीम में चयन के लिए अपना दावा मजबूत किया
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को लगा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज से बाहर हुए Jamie Overton
नौकरी ना छोड़ने के लिए 850 करोड़ रुपये! लखनऊ से पढ़े इस शख्स को गूगल ने दी थी बड़ी रकम
टैरो राशिफल, 1 जून 2025 : रवि योग से मिथुन, मकर सहित 3 राशियों के लोग कमाएंगे मुनाफा, बढ़ेगी कमाई, जानें टैरो कार्ड्स से कल का राशिफल
उत्तर प्रदेश : जौनपुर में किन्नरों ने अस्पताल में मचाया हंगामा, डॉक्टर पर लगाया साथी का इलाज न करने का आरोप