इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा हैं और इसका कारण हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का दावा। अशोक गहलोत ने इस संबंध में फिर से सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अशोक गहलोत ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में भारत चौतरफा घिर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ अनर्गल बोल रहे हैं। ट्रंप अभी तक 30 बार भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का दावा कर चुके हैं। अब वो भारत के व्यापारिक हितों के खिलाफ फैसले कर रहे हैं। इस सबके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप है।
जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत ने आगे कहा कि चीन और पाकिस्तान अब खुलकर भारत के खिलाफ साथ आ चुके हैं। अशोक गहलोत ने इस संबंध में कहा कि मोदीजी संसद में भी स्पष्ट जवाब देने की बजाय बातें घुमाते दिखे। उनकी सरकार देशहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संसद में बहस तक नहीं कर पा रही है।
pc- abp news
You may also like
सड़क दुर्घटना में मां -बेटी की मौत
प्रजापति विश्वविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूर्व कार्यक्रम आयोजित
ठाणे वर्षा मैराथन पुरुष वर्ग में धर्मेंद्र और महिला वर्ग में रवीना गायकवाड़ विजेता
आर्य समाज मंदिर में आयोजित श्रावणी पर्व हवन-पूर्णाहुति और आशीर्वाद के साथ संपन्न
आपदा में सहानुभूति की मिसाल : ग्राम रोजगार सेवक की पत्नी को 1.56 लाख की मदद