खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है। पृथ्वी शॉ ने चेन्नई में बुची बाबू ट्रॉफी 2025 में शतकीय पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
उन्होंने महाराष्ट्र के साथ अपने कार्यकाल की शानदार शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में 122 गेंदों पर शतक जड़ दिया। मुंबई के पूर्व सलामी बल्लेबाज शॉ ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 14 चौके और 1 छक्का लगाया। शॉ ने सचिन धौनी के साथ 71 रनों की मजबूत शुरुआती साझेदारी की। महाराष्ट्र ने एक समय 143 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे।
इस पारी में उन्होंने 100 रन बनाए। आपको बता दें कि शॉ लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर है। उन्हें जुलाई 2021 से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। वह भारतीय टीम की ओर से 5 टेस्ट, छह वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। पृथ्वी शॉ 58 प्रथम श्रेणी मैचों में 46.02 की औसत से 4556 रन बना चुके हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
गणेशोत्सव पर मुंबई से 267 नई रेल यात्राएँ, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
जाने वेगन और वेजिटेरियन में क्या अंतर है? अभी पढ़े
K. Annamalai Visits BAPS Abu Dhabi Temple : बीएपीएस अबू धाबी मंदिर पहुंचे समाजसेवी और बीजेपी नेता के. अन्नामलाई, भगवान के किए दर्शन, मंदिर को बताया भारत के शाश्वत मूल्यों का जीवंत उदाहरण
Amazon की नौकरी छोड़ी, IITian ने ज्वेलरी बिजनेस से बनाई ₹1,300 करोड़ की कंपनी! पढ़ें स्टार्टअप से IPO तक का पूरा सफर
देशभर में भारी बारिश का कहर: 12 लोगों की मौत, हाई अलर्ट जारी!