इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसूनी बारिश लोगों लिए आफत का सबब बनी हुई है। जिसके चलते अब तक कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब प्रदेश के भरतपुर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भुसावर उपखंड के खेड़ली मोड़ थाने के गांव बोराज में रात को अचानक एक घर की छत गिर कई। इसके कारण घर के अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती की मौत हुई।
अचानक घर की छत गिरने से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। इसके बाद दंपती को तत्काल इलाज के लिए । भुसावर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बुजुर्ग दंपती को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे ने इस संबंध में जानकारी दी कि उनके पिता 80 वर्ष टुंडाराम मीणा और माता जग्गू देवी अंदर सोए थे।
अचानक घर की छत गिर गई। मलबे में दबे दोनों पति-पत्नी को बाहर निकाल कर भुसावर के अस्पताल में उपचार के लिए परिजन ले गए थे। आपको बता दें कि इससे पहले झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत हुई थी।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
Trump Tariff Order Explained: ट्रंप का टैरिफ आदेश बदल सकता है या नहीं, भारत के लिए क्या है इसका मतलब? जानें हर सवाल का जवाब
सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, अनाथ बच्चों को भी मिलेगा शिक्षा का अधिकार
क्या न्यायालय बांटेगा सच्चा भारतीय होने का प्रमाण पत्र : विजय वडेट्टीवार
Hundred Men's 2025: राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, हथियार के साथ पांच शूटर गिरफ्तार