Next Story
Newszop

मनरेगा कर्मियों को लेकर अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, राज्य सरकार को बढ़ती गर्मी को देखते हुए...

Send Push

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के मनरेगा कर्मियों को लेकर बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में मनरेगा कर्मियों को दिन में सिर्फ एक घंटे का ब्रेक देने को अव्यवहारिक करार दिया है।

तीन बार प्रदेश के सीएम रह चुके अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। अशोक गहलोत ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान में मनरेगा कर्मियों को दिन में सिर्फ एक घंटे का ब्रेक देना अव्यवहारिक है।

हमारी कांग्रेस सरकार के समय गर्मी को देखते हुए मनरेगा मजदूरों का समय सुबह जल्दी का किया जाता था, जिससे उन्हें राहत मिल सके और लू न लगे। राज्य सरकार को बढ़ती गर्मी को देखते हुए लू से मनरेगा मजदूरों के बचाव हेतु काम का समय सुबह जल्दी कर देना चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लू से किसी की जान नहीं जाए।

PC:firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now