इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। खबरों के अनुसार, सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि कर दी कि एमएस धोनी ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें अगले सीजन में उपलब्ध रहने की जानकारी दी है।
उन्होंने जानकारी दी कि एमएस धोनी ने हमसे कहा है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस प्रकार से धोनी (44) को लेकर सीएसके के सीईओ आईपीएल 2026 सीजन के लिए सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। माना जा रहा है कि धानी आईपीएल 2026 मैदान से ही इस टूर्नामेंट से विदाई ले लेंगे।
धोनी अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 248 मैचों 4865 रन बना चुके हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) अपने नाम कर चुकी है। धोनी का अगला सीजन सीएसके के लिए उनका 17वां और आईपीएल में में कुल 19वां सीजन होगा।
PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like

कूडो में MP का स्वर्णिम इतिहास! सूरत में 301 पदक जीतकर मध्य प्रदेश टीम ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड

Rapido Bike Driver: भैया आप क्या कर रहे हैं... महिला के साथ गंदी हरकत करने वाले रैपिडो चालक को पुलिस ने सिखाया सबक, मामला दर्ज

Cancer Symptoms:ˈ सुबह उठते ही शरीर देता है कैंसर के ये 3 संकेत, जिन्हें लोग 'मामूली' समझकर कर देते हैं नजरअंदाज﹒

बिना हेलमेट स्कूटी चलाई तो कटा 20 लाख का चालान? जानें पूरा मामला

डीजीपी नलिन प्रभात ने आतंकवाद-रोधी अभियानों की समीक्षा के लिए दक्षिण कश्मीर का किया दौरा





