अगली ख़बर
Newszop

कल चुनाव आयोग ने की 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान की घोषणा, जानिए कब और कौनसे राज्य में होगी वोटिंग ?

Send Push

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएँगे। इसके अलावा, देश भर के सात राज्यों में उपचुनावों की भी घोषणा हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य राज्यों में होने वाले उपचुनावों की जानकारी दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार चुनावों की घोषणा की। बिहार विधानसभा चुनावों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान की कई सीटों पर उपचुनावों की भी घोषणा की गई है। इन सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव 11 नवंबर को होंगे। उपचुनावों के बाद, सभी सीटों पर मतगणना 14 नवंबर को एक साथ होगी। जम्मू-कश्मीर में दो सीटों पर उपचुनाव होंगे, जबकि अन्य छह राज्यों में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे।

किस सीट पर कब मतदान हो रहा है?

इवेंट जम्मू-कश्मीर और ओडिशा की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव  झारखंड, मिजोरम, पंजाब और तेलंगाना की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव राजस्थान की विधानसभा सीट पर उपचुनाव
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख 13.10.2025  13.10.2025 13.10.2025
नामांकन करने की अंतिम तिथि 20.10.2025 21.10.2025 21.10.2025
नामांकन की जांच की तिथि 22.10.2025 22.10.2025 23.10.2025
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 24.10.2025 24.10.2025 27.10.2025
मतदान की तिथि 11.11.2025 11.11.2025 11.11.2025
रिजल्ट 14.11.2025 14.11.2025 14.11.2025

इन आठ सीटों पर उपचुनाव होंगे
गौरतलब है कि जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा सीट शामिल हैं। इसके अलावा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिज़ोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ी सीट पर भी उपचुनाव होने हैं। इन सीटों पर 11 नवंबर को एक साथ मतदान होगा। सभी आठ सीटों के उपचुनाव के नतीजे 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजों के साथ घोषित किए जाएँगे।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें