क्रिकेट न्यूज डेस्क।। एशिया कप का 17वां संस्करण 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछली बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में 2022 में खेला गया था। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार यानी 19 अगस्त को हो सकता है। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा, हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एशिया कप 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं मिलेगा।
दीपक चाहर
33 वर्षीय दीपक चाहर ने भारत के लिए 25 टी20 मैच खेले हैं और 31 विकेट लिए हैं। वह 2022 में एशिया कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन, इस बार उन्हें मौका मिलना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। चाहर लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं।
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल 2022 एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। लेकिन, इस बार उनका चुना जाना मुश्किल है। चहल के नाम 96 टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टी20 मैच 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
रवि बिश्नोई
युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी इस बार एशिया कप से बाहर हो सकते हैं। लेकिन, 2022 में हुए एशिया कप में वह टीम का हिस्सा ज़रूर थे। उन्होंने एक मैच खेला था और एक विकेट लिया था।
दीपक हुड्डा
ऑलराउंडर दीपक हुड्डा 2022 में भारत की टी20 टीम का हिस्सा थे। उन्होंने एशिया कप के साथ-साथ टी20 विश्व कप में भी खेला था। लेकिन, वह कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस बार दीपक हुड्डा को मौका मिलना मुश्किल है।
दिनेश कार्तिक
40 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के बाद 2024 में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह 2022 एशिया कप में टीम का हिस्सा ज़रूर थे। डीके के अलावा, रवींद्र जडेजा ने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, जिसके कारण वह इस बार एशिया कप 2025 में भी नज़र नहीं आएंगे। जड्डू 2022 एशिया कप में टीम का हिस्सा थे। 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद, जडेजा ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ टी20 से संन्यास ले लिया।
You may also like
Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है लद्दाख, इन चार पर्यटक स्थलों का जरूर करें भ्रमण
Vedanta Board 21 अगस्त को देगा दूसरे Interim Dividend की मंज़ूरी, शेयरों में तेजी
ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी की सैलरी सुनकर CEO के उड़ गए होश, जब शेयर किया एक्सपीरियंस तो यूजर्स ने कही ये बात
बी सुदर्शन रेड्डी कौन हैं, जिन्हें विपक्ष ने चुना है उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
दूध में लौंग डालकर पी लें पुरुष फिर देखिए ये चमत्कारी फ़ायदा