Next Story
Newszop

इतिहास के पन्नों में 15 अगस्त: भारत का स्वतंत्रता दिवस, ब्रिटिश राज से मुक्ति की गाथा

Send Push

15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक है, क्योंकि 1947 में इसी दिन देश ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की थी। भारत का राष्ट्रीय ध्वज शान से लाल किले पर फहराया गया।

भारत की आजादी एक लंबे संघर्ष, अनगिनत बलिदानों और महात्मा गांधी के नेतृत्व में अहिंसा के अनोखे प्रयोग का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है, जब तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया जाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।

1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी।

1914 – पनामा नहर को व्यावसायिक यातायात के लिए औपचारिक रूप से खोला गया।

1932 – यूसेबियोआआला दूसरी बार पैराग्वे के राष्ट्रपति बने।

1945 – जापान का द्वितीय विश्व युद्ध में आत्मसमर्पण।

1947 – ब्रिटिश गवर्नमेंट से भारत को आजादी मिली।

1947 – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

1947 – रक्षा वीरता पुरस्कार- परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।

1948 – दक्षिण कोरिया आधिकारिक तौर पर कोरिया गणराज्य के स्थापित हुआ।

1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।

1960 – कांगो ने फ्रांस के 80 साल के शासन से आजादी हासिल की।

1962 – पूर्वी जर्मन श्रमिकों ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू किया।

1971 – बहरीन ने यूनाइटेड किंगडम से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।

1975 – बांग्लादेश के संस्थापक नेता शेख मुजीब-उर-रहमान और उनके परिवार के 8 सदस्यों की हत्या की गई थी।

1979 – फरीदाबाद – हरियाणा का 12वां जिला बना।

1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।

1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

1907 – इंडियन बैंक – स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।

1989 – क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।

2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।

2007 – ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच यूरेनियम व परमाणु तकनीक खरीद-फरोख्त को लेकर हुआ समझौता।

2008 – पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ बने नेपाल के प्रधानमंत्री।

2008 – स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

जन्म

1769 – नेपोलियन बोनापार्ट – फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता।

1872 – अरबिंदो घोष- भारतीय लेखक और दार्शनिक।

1891 – बिजन कुमार मुखरीजा – भारत के भूतपूर्व चौथे मुख्य न्यायाधीश।

1912 – उस्ताद अमीर ख़ाँ- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक।

1918 – हंस कुमार तिवारी – प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक।

1922 – कुशाभाऊ ठाकरे – 1998 से 2000 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

1924 – इन्दीवर – हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।

1924 – रामदरश मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि।

1933 – फजल ताबिश – भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।

1938 – प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया।

1942 – गोपाल चतुर्वेदी – भारत के महत्त्वपूर्ण व्यंग्य-हस्ताक्षर हैं।

1947 – राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।

1949 – मुशीरुल हसन – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे।

1956 – बेबी रानी मौर्य – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ।

1959 – डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक- उत्तराखण्ड राज्य के पांचवे मुख्यमंत्री।

1975 – विजय भारद्वाज- भारतीय क्रिकेटर।

1975 – के.एम. बीनामोल – भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट हैं।

1992 – गुरुराजा पुजारी – जिन्हें पी. गुरुराजा के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।

निधन

1886 – रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी – भारत के महान संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।

1942 – महादेव देसाई – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

1947- सरदार अजीत सिंह- पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी।

1949 – कोंडा वेंकटप्पय्या – आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता।

1994 – कैलास सांखला – प्रसिद्ध भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी।

2004 – अमरसिंह चौधरी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

2018 – अजित वाडेकर – पूर्व भारतीय क्रिकेटर।

2023 – बिन्देश्वर पाठक – भारतीय समाजशास्त्री और सामाजिक उद्यमी और ‘सुलभ इंटरनेशनल’ के संस्थापक।

महत्वपूर्ण दिवस

– भारत का स्वतंत्रता दिवस।

-स्वतंत्रता दिवस कांगो गणराज्य।

-बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस।

-उत्तर कोरिया का राष्ट्रीय मुक्ति दिवस (चोगुखाबंगुई ना)।

-दक्षिण कोरिया का राष्ट्रीय मुक्ति दिवस (ग्वांगबोकजेओल)।

——————–

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Loving Newspoint? Download the app now