रांची, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। महतो शनिवार को घोड़ाबंधा स्थित धूमा कॉलोनी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
देवेंद्रनाथ महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बातें कही।
देवेन्द्रनाथ महतो ने कहा कि रामदास सोरेन का असमय निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का लंबा सफर तय किया, जो उनके जमीनी नेतृत्व और लोकप्रियता को दर्शाता है। महतो ने उन्हें एक सच्चा जननेता बताते हुए कहा कि उनके जाने से प्रदेश ने एक कर्मठ और समर्पित नेता खो दिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
झारखंड की 'फुटबॉलर बेटियां', संघर्ष की पथरीली जमीन से अंतरराष्ट्रीय फलक पर बना रहीं पहचान
झारखंड के व्यवसायी लगाएंगे 'हम स्वदेशी सामग्री बेचते हैं' का बोर्ड
राम जन्मभूमि परिसर यज्ञशाला में कर्नाटक के श्रद्धालुओं ने की श्रीरामस्तुति
औद्योगिक मंत्री नन्दी ने चार कंपनियों को दी 44.30 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
बाढ़ प्रभावित बालूघाट मार्ग का कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया निरीक्षण