जालंधर, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । 15वें हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं मेज़बान हॉकी पंजाब अब तीसरे स्थान के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी से भिड़ेगा।
पहले सेमीफाइनल में हॉकी हरियाणा ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 3-0 से हराया। हरियाणा के लिए नितिन ने (3’, 54’) दो गोल दागे, जबकि जीतपाल (47’) ने एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
दूसरा सेमीफाइनल बेहद कड़ा मुकाबला साबित हुआ, जिसमें हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने मेज़बान हॉकी पंजाब को 3-2 से मात दी। ओडिशा की ओर से प्रताप टोप्पो ने (1’, 15’) दो गोल किए, जबकि करन लकड़ा (58’) ने अंतिम मिनटों में निर्णायक गोल दागा। पंजाब की ओर से कप्तान गुरसेवक सिंह (12’) और मनमीत सिंह राय (44’) ने गोल किए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।
अब फाइनल में हॉकी हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा आमने-सामने होंगे। तीसरे स्थान के लिए हॉकी पंजाब का मुकाबला उत्तर प्रदेश हॉकी से होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
You may also like
बिहार में नीतीश-मोदी के डबल इंजन का काम बढ़ा रहा विपक्ष की धुकधुकी, 'प्लान 83 vs 17' फिक्स करेगा NDA की जीत!
बच्चों को इन 5 तरीकों से बनाएं क्रिएटिव, हर कोई देख कर कहेगा-प्लीज शेयर करो अपना स्टाइल
एक लड़की 96 साल पहले मर चुकी है लेकिन आज भीˈˈ झपकती है पलके
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के नए आदेश का राहुल गांधी ने किया स्वागत
राम चरण ने पिता चिरंजीवी के पैर छूकर इस अंदाज में दी उनके 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं