रांची, 4 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने Saturday देर रात Jharkhand कांग्रेस के 25 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में रांची महानगर का अध्यक्ष एक बार फिर से कुमार राजा को नियुक्त किया गया है. नए जिलाध्यक्षों की सूची में इस बार रांची ग्रामीण के लिए जिलाध्यक्ष के रूप में सोमनाथ मुंडा का चयन किया गया है. इसके अलावा, रामगढ़ के विधायक ममता देवी को रामगढ़ का जिलाध्यक्ष, भूषण बाड़ा को सिमडेगा का जिलाध्यक्ष, जेपी पटेल को हजारीबाग का जिलाध्यक्ष और सुखैर भगत को लोहरदगा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
स्टीफान मरांडी बने दुमका के जिलाध्यक्ष
वहीं स्टीफान मरांडी को पार्टी ने दुमका का जिलाध्यक्ष बनाया है. वहीं बोकारो का जिलाध्यक्ष जवाहर लाला मेहता, चतरा का चंद्रदेव गोप, देवघर का मुकुंद दास, धनबाद का संतोष कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम का परमिंदर सिंह, गढवा का ई ओबैदुल्लाह अंसारी, गिरिडीह का सतीश केडिया, गोडडा का मो याहया सिदिदकी, गुमला का रजनील तिग्गा, हजारीबाग का पूर्व विधायक जेपी पटेल, जामताडा का दीपिका बेसरा, खूंटी का रवि मिश्रा, कोडरमा का प्रकाश रजक, लातेहार का कामेश्वर यादव, लोहरदगा का सुखैर भगत, पाकुड का श्रीकुमार सरकार, पलामू का विमला कुमारी, साहेबगंज का बरकतुल्लाह खान, सरायकेला-खरसावां का राज बागची, सिमडेगा का विधायक भूषण बाडा और पश्चिमी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष रंजन गोयकोय काे नियुक्त किया गया है.
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
74 साल में पहली बार... सेविला ने बार्सिलोना को ऐसा पटका कि टूट गया बड़ा रिकॉर्ड, ला लीगा में रचा गया इतिहास
Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित प्रदेश के 11 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
Health Tips – जमीन पर सोना स्वास्थ्य के लिए होता हैं फायदेमंद, आइए जानें कैसे
ला लीगा 2025-26: सेविला ने बार्सिलोना को 4-1 से रौंदा
शंघाई मास्टर्स 2025: डिफेंडिंग चैंपियन जैनिक सिनर चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर