रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
पानीपत में किराना दुकानदार के बेटे पर पर गोलीबारी का चौथा आरोपित गिरफ्तार, देसी पिस्तौल बरामद
आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत
दिल्ली से आए मेवों व पुष्पों से सजा बीकानेर का खाटू श्याम मंदिर, भक्ति से सराबोर हुआ माहौल
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कई लोगों ने की मुलाकात, स्वागत किया, ज्ञापन सौंपे
जोधपुर पहुंचा दिल्ली कैंट के लिए चलने वाली वंदे भारत का रैक