प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की धमाकेदार शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ऑनलाइन 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए।
जीविका दीदियों से बातचीत में पीएम ने कहा, ‘अगर देश ने जन-धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते, तो क्या आज हम इतने पैसे सीधे आपके खाते में भेज पाते? आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा भी नहीं मार सकता। पहले योजना का पैसा आप तक पहुंचने से पहले ही लूट लिया जाता था। एक भाई तब ही खुश होता है, जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।’
पीएम ने आगे कहा, आज हमारी बेटियां बड़ी संख्या में फोर्स और पुलिस में शामिल हो रही हैं। आज हमारी बेटियां लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। हमें वो दिन भी नहीं भूलने चाहिए, जब बिहार में राजद की सरकार थी। अराजकता की सबसे ज्यादा मार मेरी बिहार की माताओं ने ही झेली है। उस समय सड़क, पुल-पुलिया का नाम तक नहीं था, इन चीजों से सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को ही होती है। राजद के राज में बिहार में खौफ था। नक्सली आतंक बेहिसाब था। इसका दर्द सबसे ज्यादा महिलाओं को सहना पड़ता था। आज जब नीतीश जी के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है, तो सबसे ज्यादा राहत महिलाओं ने महसूस की है। आज बेटियां बेखौफ होकर घर से निकलती हैं।
नीतीश बोले- वो हटा तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दियानीतीश कुमार ने कहा, ‘बिहार में पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया। 24 नवंबर 2005 से जब से NDA की सरकार बनी, हम काम में लगे हैं। अब बिहार में कानून का राज है। हमने शुरू से महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।’ नीतीश ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये तो हट गया था 7 साल के बाद तो पत्नी को बना दिया सीएम। इससे पहले कोई ऐसा किया था। वो केवल अपने परिवार को देखते हैं। हमलोग जनता के लिए काम करते हैं। हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है।’
You may also like
एशिया कप : सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, पहली ही गेंद हासिल की जीत
Asia Cup 2025: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की
गोरखपुर में NEET छात्र की हत्या के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर
जया प्रदा ने जुबीन गर्ग के निधन पर क्या कहा? जानें इस दिलचस्प बातचीत के बारे में!
बरेली में जुमे की नमाज के बाद तनाव, मौलाना तौकीर रजा नजरबंद