गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
Watch Now: “Rahasya” – A Gripping Murder Mystery With a 7.5 IMDb Rating Streaming on OTT
Rajasthan: इस साल 50 हजार हजार लोगों को ये सौगात देगी भजनलाल सरकार
टीवी विज्ञापनों का बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव: एक चिंतन
झगड़ा करके मायके चली गई पत्नी तो बौखलाया पति, रात में शराब पीकर पहुंचा घर और सगी बेटी से बना लिया संबंध ⤙
दक्षिण कैरोलिना में नाले से बहा लाल पानी, जानें क्या था सच