Next Story
Newszop

उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन, एक हजार पर्यटक फंसे

Send Push

image

गंगटोक। हिमालयी (Himalayan state) राज्य उत्तरी सिक्किम में भीषण बारिश से भूस्खलन हो जाने के कारण वहां करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चुंगथांग (Chungthang) में गुरुवार को पर्यटकों के करीब 200 वाहन फंस गए और ये लोग वहां एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। चुंगथांग राज्य की राजधानी गंगटोक (Gangtok) से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ALSO READ:

लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन : पुलिस के अनुसार लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशीथांग में और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई। अधिकारियों के अनुसार जिला प्रशासन ने सभी टूर ऑपरेटर को निर्देश दिए हैं कि वे शुक्रवार को और अग्रिम आदेशों तक पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम नहीं लेकर आएं।ALSO READ:

प्राधिकारियों ने 25 अप्रैल को इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को दिए गए सभी परमिट निरस्त कर दिए हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार लाचुंग और लाचेन तक पहुंचने वाली सड़कें इस आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुई हैं जिससे करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं। लाचुंग और लाचेन पर्वतीय क्षेत्र हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही गुरुडोंगमार झील तथा युमथांग घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के समीप होने के कारण प्रसिद्ध हैं।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta

Loving Newspoint? Download the app now